सीतापुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, डीएम ने की सतर्क रहने की अपील.

सीतापुर(संवाददाता): मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के बाद जिले में मौसम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा 26 से 27 सितंबर के मध्य सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बरेली और पीलीभीत सहित कई जनपदों में अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज आंधी का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सीतापुर ने जनपदवासियों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है। शासन के निर्देशानुसार जान-माल की सुरक्षा के लिए सभी ऐहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए डायल-112 के वाहनों में लगे पीए सिस्टम व सायरन का उपयोग किया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लगातार मुनादी कराकर अलर्ट जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ