‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर.

बिसवां (संवाददाता)। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर पुरवारी टोला एवं सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य सामूहिक गायन का आयोजन हुआ। पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों और गीतों से गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह जिला प्रचारक विकल्प जी, प्रबंधक विमलेश अवस्थी और कोषाध्यक्ष वन्दन रस्तोगी ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया। प्रधानाचार्य मिथिलेश तिवारी ने अतिथियों का परिचय कराया।

मुख्य अतिथि विकल्प जी ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। प्रबंधक विमलेश अवस्थी ने छात्राओं को देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान नगर कार्यवाहक चंदन रस्तोगी, रिचा गुप्ता, श्वेता अरोरा, डॉ. प्रीती वैश्य व ब्रह्मानन्द उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्या प्रतिभा श्रीवास्तव  ने सभी का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ