संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव

सीतापुर(संवाददाता):रेउसा क्षेत्र के अमलोरा गांव में शनिवार सुबह एक युवक और विवाहिता के शव अलग-अलग फंदों से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान गांव निवासी दिलीप (22) और विवाहिता रुचि (20) के रूप में हुई है। सूचना पर सीओ बिसवां हर्षित चौहान व रेउसा पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की और परिजनों के बयान दर्ज किए।

पुलिस और ग्रामीण प्रथम दृष्टया इसे प्रेम प्रसंग में की गई आत्महत्या मान रहे हैं। रुचि का विवाह 24 जून को सदरपुर के टेढ़ीपुरवा निवासी पंकज से हुआ था और वह 24 अक्टूबर को करवाचौथ पर मायके आई थी। हालांकि, मृतका के भाई मुकेश ने प्रेम संबंध होने से इन्कार किया है। दोनों परिवारों की तरफ से फिलहाल कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ