सीतापुर में प्रशासनिक फेरबदल, प्रथमेश कुमार बने नए जिलाधिकारी

सीतापुर(संवाददाता)। शासन ने शुक्रवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सीतापुर के जिलाधिकारी राजा गणपति आर का तबादला कर दिया है। वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी राजा गणपति आर को राज्य नगरीय विकास अभिकरण का निदेशक नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे 2016 बैच के आईएएस अधिकारी प्रथमेश कुमार को सीतापुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि राजा गणपति आर ने 28 अक्टूबर 2025 को सीतापुर के जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया था। करीब एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनसुनवाई और तहसील स्तर पर फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता दी। इसके अतिरिक्त, सरकारी, नजूल व तालाब की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई और अवैध प्लाटिंग करने वाले बिल्डरों के विरुद्ध अभियान चलाकर उन्होंने सख्त रुख अपनाया। अब शासन ने उन्हें नया दायित्व सौंपते हुए जिले की कमान प्रथमेश कुमार को दे दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ