सीतापुर में कोहरे के बीच ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, तीन सगे भाई-बहनों की मौत

लहरपुर से गांव लौटते समय तंबौर क्षेत्र में हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

सीतापुर(संवाददाता)। तंबौर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह घने कोहरे के बीच ईंटों से लदे एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन सगे भाई-बहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मृतकों की पहचान देवपालपुर निवासी शिशुपाल (18), पूजा देवी (19) और गायत्री देवी (18) के रूप में हुई है। तीनों किसी काम से लहरपुर गए थे और सुबह करीब छह बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रिहार स्थित पेट्रोल पंप के पास धुंध के कारण यह दुर्घटना हुई।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसके चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ