हत्या के प्रयास में वांछित हिस्ट्रीशीटर अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

मछरेहटा पुलिस ने खर्गापुर के पास से पकड़ा, आरोपी पर दर्ज हैं एक दर्जन गंभीर मामले

सीतापुर(संवाददाता)। मछरेहटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या, आगजनी, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब एक दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी (दक्षिणी) दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व सीओ मिश्रिख विशाल गुप्ता के नेतृत्व में थाना प्रभारी इतुल चौधरी की टीम ने रविवार को खर्गापुर गांव के पास से राठौरपुर निवासी सुनील सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 12 बोर का एक तमंचा, चार जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और धारा 109(1) बीएनएस के मुकदमे में फरार था। बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की धारा जोड़ते हुए उसे अदालत में पेश किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ