सिधौली,सीतापुर(संवाददाता)। रामपुर कलां थाना क्षेत्र के ग्राम माधुरी में 14 नवंबर को विवाहिता पिंकी (30) की हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। पुलिस ने मृतका के देवर अनूप को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
क्षेत्राधिकारी सिधौली वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम माधुरी निवासी प्रदीप की पत्नी पिंकी का शव मिलने पर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। मृतका के पति व मायके पक्ष ने देवर अनूप पर आशंका जताई थी। पूछताछ में अनूप ने बताया कि उसका भाभी से प्रेम संबंध था।
अनूप की शादी तय हो गई थी, जिसका पिंकी विरोध कर रही थी। घटना की रात पिंकी ने उसे बाग में बुलाया, जहां शादी न करने की बात को लेकर विवाद हो गया। इसी गुस्से में अनूप ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ