सीतापुर(संवाददाता) : कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित नैपालापुर पुलिस चौकी के पास शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे पैसे के लेन-देन के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। पक्काबाग पुराना सीतापुर निवासी अब्दुल मोईन अपने भाई के साथ कार से नमरा अस्पताल दवा लेने आए थे।
कार के बाहर खड़े मोईन पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। पीठ में गोली लगने से वे घायल हो गए, जबकि साथ मौजूद भाई बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया।
सूचना पर एएसपी उत्तरी आलोक सिंह व सीओ सदर नेहा त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी के अनुसार मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित सद्दाम, मो. हारून और मो. इदरीश को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ