सकरन पुलिस के हत्थे चढ़ा 33 मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर, तमंचा बरामद

सकरन,सीतापुर(संवाददाता): सकरन पुलिस ने शुक्रवार को सलौली चौराहा के पास से एक शातिर वांछित हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 12 बोर का एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपित के खिलाफ सीतापुर समेत चार जनपदों में हत्या, लूट, डकैती, चोरी व गैंगस्टर एक्ट के 33 मुकदमे दर्ज हैं।

एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश व सीओ बिसवां हर्षित चौहान के नेतृत्व में सकरन पुलिस वांछित अपराधियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक मो. तसव्वर की टीम ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे दम्मन बेलवा निवासी हिस्ट्रीशीटर कमलेश को सलौली चौराहा से दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस मिला।

पुलिस के अनुसार आरोपित पर सीतापुर के अलावा बाराबंकी, खीरी व लखनऊ में 33 गंभीर मामले दर्ज हैं। आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसका चालान न्यायालय किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ