सीतापुर(संवाददाता): पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 21 निरीक्षकों और तीन उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं।
जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार गैर जनपद स्थानांतरण पर रवानगी के लिए 15 निरीक्षकों तथा महिला थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक मधु यादव सहित कुल 16 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइंस भेजा गया है।
इस फेरबदल के तहत आठ थानों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। वीआइपी सेल प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक को कोतवाली नगर तथा कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पाण्डेय को लहरपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मिश्रित के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को खैराबाद, कचनार चौकी प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ला को मिश्रित, श्यामदास वर्मा को मछरेहटा और राकेश कुमार गुप्ता को रामपुर मथुरा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त नगर यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक यज्ञपाल वर्मा को कोतवाली देहात और मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक स्वाति चतुर्वेदी को महिला थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।



0 टिप्पणियाँ