मुठभेड़ में दस हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

भुइलाकला नहर पुलिया के पास पुलिस पर की फायरिंग, तमंचा व कारतूस बरामद

मानपुर,सीतापुर(संवाददाता): पुलिस ने सोमवार रात भुइलाकला नहर पुलिया के पास मुठभेड़ में दस हजार रुपये के इनामिया अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण व सीओ बिसवां हर्षित चौहान के नेतृत्व में मानपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह की टीम सोमवार रात चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भुइलाकला नहर पुलिया के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। टीम ने सूझबूझ से बचते हुए आरोपित को दबोच लिया।

आरोपित की पहचान मानपुर के रायपुर निवासी लवकुश पुत्र जगमोहन के रूप में हुई है। वह लहरपुर व तालगांव के तीन मामलों में वांछित था। उस पर थानगांव, सकरन, मानपुर, तालगांव व लहरपुर थानों में गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ