सीतापुर(संवाददाता) : नवागत जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार ने सोमवार को जिले का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया, जिसके बाद उन्होंने कोषागार पहुंचकर जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर पदभार संभाला।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत मीडिया से बातचीत में जिलाधिकारी ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी वर्तमान में चल रही धान खरीद और जनगणना कार्य की नियमित मॉनिटरिंग कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएगा। प्रयास रहेगा कि एसडीएम और बीडीओ अपने स्तर पर ही जनता की समस्याओं का समाधान करें। यदि वहां निस्तारण संभव न हो, तो जनपद स्तरीय अधिकारी तत्काल कार्रवाई करेंगे। पूर्व जिलाधिकारी द्वारा किए गए कार्यों का अध्ययन कर उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा।


0 टिप्पणियाँ