सीतापुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में वांछित सात वारंटी गिरफ्तार

 सीतापुर(संवाददाता) : अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले की पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन थानों से कुल सात वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर संबंधित क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में गठित टीमों ने यह सफलता हासिल की।

सिधौली पुलिस ने वर्ष 2019 के एक मामले में वांछित ग्राम झखरा मजरा किरतापुर निवासी मंजरेकर उर्फ कांती को गिरफ्तार किया। वहीं, मानपुर पुलिस ने वर्ष 2010 के मुकदमे से संबंधित दौलतपुर मजरा बिसेंडा निवासी शिवचंद्र वर्मा व राकेश को दबोचा।

इसी क्रम में रेउसा पुलिस ने सर्वाधिक चार वारंटियों को पकड़ा। इनमें वर्ष 2023 के मामले में राजापुरकला निवासी सकील, बब्लू व बाबू तथा वर्ष 2017 के प्रकरण में बम्भनावा निवासी बब्लू शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ