*16 से 30 तारीख तक वेबसाइट पर लॉग-इन कर स्वयं भर सकेंगे 40 सवालों की जानकारी
*एक दिसंबर से घर-घर जाकर आंकड़े जुटाएंगे प्रगणक
सीतापुर(संवाददाता):जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार ने जनपदवासियों से जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत चल रही 'स्व-गणना' में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। जारी संदेश में डीएम ने बताया कि 16 से 30 तारीख तक स्व-गणना की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इसके तहत जनगणना की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन कर घर बैठे स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि एक दिसंबर से जनगणना प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों से 40 निर्धारित सवाल पूछेंगे। यदि नागरिक चाहें, तो यही 40 सवाल स्वयं ऑनलाइन माध्यम से भी भर सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना की यह प्रक्रिया देश के विकास और प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने सभी नागरिकों से ऑनलाइन लॉग-इन कर जनगणना अभियान का हिस्सा बनने का अनुरोध किया।

0 टिप्पणियाँ