रामपुर कलां,सीतापुर(संवाददाता): रामपुर कला थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुई 30 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली। बीते 14 नवंबर को थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी गई थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।
संकलित साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने सोमवार को मंदुरी निवासी आरोपित अनूप कुमार पुत्र महेश कुमार को दबोच लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक लल्ला गोस्वामी, आरक्षी संदीप कुमार व विशेष कुमार शामिल रहे।

0 टिप्पणियाँ