सीतापुर(संवाददाता): कोतवाली देहात पुलिस ने मंगलवार तड़के लापता हुई तीन साल की एक बच्ची को तत्परता से तलाश कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब चार बजे कोतवाली देहात पुलिस को तीन वर्षीय बालिका नाभ्या के गुम होने की सूचना मिली थी। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी (सदर) नेहा त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू की।
उपनिरीक्षक शिव बहादुर सिंह और महिला आरक्षी अभिलाषा ने आसपास के इलाकों में सघन तलाश कर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नाभ्या को उसके पिता धर्मेंद्र कुमार गौतम निवासी इस्माइलपुर भगवानपुर, कोतवाली देहात व कस्बा रामकोट को सौंप दिया गया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

0 टिप्पणियाँ